क्रिसमस पर बन रहे बर्फबारी के आसार


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उधर, मसूरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के चलते शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ा। वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ने के चलते लोगों को क्लेमनटाउन से राजपुर आने में पौन घंटे का समय लगा। रात में धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।


उत्तराखंड पर इस बार मौसम मेहरबान है। दिसंबर पहले पखवाड़े जबरदस्त बर्फबारी हुई। अब 20 दिसंबर और उसके बाद क्रिसमस पर फिर से बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो क्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटकों को पहाड़ों पर बर्फ से खेलने का आनंद भी मिलेगा।


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि, राज्य के 2500 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। क्रिसमस के मौके पर फिर से बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मैदानी इलाकों में 20 तक कोहरा छाने की संभावना है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत की आपत्ति के बाद कोरोना वेरिएंट का नाम रखने के नियम बदले

साठ के दशक की हिन्दी कविता जनमानस में रची बसी थी

प्रणब बोले- बहुमत स्थायी सरकार के लिए जरूरी, इतिहास गवाह है कि वोटरों ने कभी भी एक ही पार्टी को समर्थन नहीं दिया